Shree Sammed Shikharji: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाई रखी जाए

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैन धर्म के तीर्थ सम्मेद शिखर विवाद पर आज केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा। जिसका जवाब केंद्र सरकार की ओर से आ गया है। केंद्र सरकार ने जैनियों के तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को सभी पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मेद शिखर तीर्थ के मामले में हस्तक्षेप किया है सीएम ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा। इस पत्र में सीएम ने जैन अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह किया था। पारसनाथ जैन समुदाय के लिए एक पवित्र और पूजनीय तीर्थ स्थल है।
मान्यता के अनुसार, जैन धर्म के कुल 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों ने इसी स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया था। जैन समाज का आंदोलन समाप्त हो गया है। पालीताना जैन तीर्थ के प्रमुख ने बताया कि आज भूपेंद्र यादव जी से मुलाकात हुई। उसके बाद सभी समस्याओं का निराकरण हो गया है। सम्मेद शिखर जी को लेकर जो भी भ्रांतियां थी। जिन्हें केंद्र सरकार ने दूर कर दिया है।
केंद्रीय वन मंत्री आदरणीय श्री @byadavbjp जी को पत्र लिख जैन अनुयायियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के अनुसार पारसनाथ स्थित सम्मेद शिखर की सुचिता बनाये रखने हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की संबंधित अधिसूचना के संदर्भ में समुचित निर्णय लेने हेतु आग्रह किया। pic.twitter.com/xQenqjahjn
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 5, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS