सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरार शूटर सौरभ महाकाल गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या (Murder) मामले में पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्याकांड मामले में एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या मामले में फरार आरोपी सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे ग्रामीण की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। क्योंकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर हत्या की बात कबूली थी।
हत्याकांड में राजस्थान और महाराष्ट्र से संबंध सामने आए हैं। हरियाणा से भी गिफ्तारी हो चुकी हैं। पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 मुख्य आरोपियों में पुणे के सौरव महाकाल और संतोष जादव भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि संतोष जादव और सौरभ 2 साल से फरार हैं। पुणे पुलिस ने आरोपी सौरव महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस बात की जानकारी किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है। लेकिन अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सौरभ महाकाल को पुलिस ने पकड़ा है। ये दोनों महाराष्ट्र से हत्या के लिए मनसा आए थे। पंजाब पुलिस महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया था। अब तक पकड़े गए 8 शूटर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS