शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदर्शकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प

शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदर्शकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प
X
नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदर्शकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस दौरान किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा लगाये गये नये कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान समेत देशभर में करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस मामले को लेकर राजस्थान के अलवर में स्थित शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी विभिन्न किसान डटे हुये हैं। साथ ही वे किसान नये कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जा रहे हैं और बार-बार दिल्ली कूच करने का भी प्रयास कर रहे हैं। रविवार को एक बार फिर अलवर स्थित शाहजहांपुर बॉर्डर पर ऐसी ही स्थिति बन गई।

जिसपर अलवर में शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिये उन पर आंसूगैस के गोले भी छोड़े हैं। पुलिस और किसानों के बीच हुई इस झड़प के बाद हाईवे पर वाहनों का करीब 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी प्रदर्शकारी किसानों को हरियाणा में धारूहेड़ा के पास रोक लिया है।

अलवर जिले के शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर रविवार को हरियाणा पुलिस व प्रदर्शनकारी किसानों के बीच तनातनी का माहौल देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। किसान प्रदर्शनकारियों व हरियाणा पुलिस प्रशासन के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि हालात को काबू करने के लिये पुलिस को किसानों के खिलाफ लाठीचार्ज भी करना पड़ गया।

इतना ही नहीं इस कड़ाके की ठंड में हरियाणा पुलिस ने इन प्रदर्शकारी किसानों को रोकने के लिए उन पर आंसूगैस के गोले भी छोड़े हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हुए थे। ये सभी किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। पर इन सभी किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है।

राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर शाहजहांपुर में इससे पहले भी प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूज ने हरियाणा में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया था। इस दौरान करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार किसानों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हरियाणा में प्रवेश पा लिया था। वहीं वे किसान दिल्ली की ओर कूच कर गये थे।

Tags

Next Story