Video: सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं स्मृति ईरानी, अर्थी को दिया कंधा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में वो शामिल हुईं। स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो सुरेंद्र की अर्थी को कंधा देती नजर आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्ट में बाद सुरेंद्र सिंह का शव गांव लगाया गया। वहीं लखनऊ से ईरानी अमेठी पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
#WATCH BJP MP from Amethi, Smriti Irani lends a shoulder to mortal remains of Surendra Singh, ex-village head of Barauli, Amethi, who was shot dead last night. pic.twitter.com/jQWV9s2ZwY
— ANI (@ANI) May 26, 2019
उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है।
इस घटना के बाद सुरेंद्र सिंह के बेटे अभय सिंह ने मीडिया से कहा कि कुछ कांग्रेस समर्थक असामाजिक तत्वों को अमेठी में भाजपा की जीत रास नहीं आयी।
लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था। बरौलिया गांव को पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS