आंध्र प्रदेश की जनता से सोमू वीरराजू ने किया वादा, बोले- BJP को एक करोड़ वोट दें, 50 रुपये में मुहैया कराएंगे शराब

आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने प्रदेश की जनता से मंगलवार को बड़ा वादा किया है। भाजपा नेता ने प्रदेश की जनता से पार्टी को एक करोड़ वोट देने की अपील की है। इसके बदले उन्होंने शराब को बहुत ही सस्ते दाम में उपलब्ध कराने का वादा किया है।
Cast one crore votes to Bharatiya Janata Party...we will provide liquor for just Rs 70. If we have more revenue left, then, will provide liquor for just Rs 50: Andhra Pradesh BJP president Somu Veerraju in Vijayawada yesterday pic.twitter.com/U9F1V8vly7
— ANI (@ANI) December 29, 2021
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने बीते मंगलवार को विजयवाड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को एक करोड़ वोट दें। हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS