वारदात ! पहले कलयुगी बेटे ने सगी मां की हत्या, फिर चिता पर कर दिया ये कांड

झारखंड में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मां की पहले हत्या की और फिर उसकी चिता पर घिनौना काम किया। ये पूरी वारदात चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव की बताई जा रही है। फिलाहल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
झारखंड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में बेटे ने घर में मां की हत्या कर दी। उसके बाद मां के शव को घर के ही आंगन में जला दिया। इतना ही नहीं उसने मां की चिता पर मुर्गा भी पकाया और उसे फिर खा भी गया। इस पूरी वारदात ने पूरे इलाके में सुनने वालों के कान खड़े कर दिए हैं।
यह घटना शनिवार सुबह की है। जब बेटे ने पहले मां की हत्या कर दी और उसके बाद अधजली मां की लाश को चूल्हे के पास फेंक दिया। उसी लाश पर मुर्गा सेंककर खाया। इस वारदात के बाद पड़ोसियों ने जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी और अब मां की हत्या कर दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे गांव में आक्रोश फैला हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS