सोनिया और राहुल गांधी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर की होने जा रही कांग्रेस में एंट्री!

कांग्रेस (Congress) पार्टी की दिल्ली के 10 जनपथ पर एक हाईलेवल मीटिंग (Meeting) हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ प्रशांत किशोर ने मुलाकात की और वहीं राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की स्थिति को ठीक कैसे किया जाए और इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी हैं। पिछले महीने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा।
आज 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रशांत किशोर कुछ समय पहले मिलने उनके घर पहुंचे थे। यहां पहले से ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक के बाद प्रशांत किशोर को लेकर पार्टी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। कांग्रेस के बड़े पैमान पर चल रहे खराब प्रदर्शन को सुधारने के लिए पार्टी में बदलाव की चर्चा है।
इस साल के अंत में हिमाचल, गुजरात जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं लेकिन गुजरात कांग्रेस की लिस्ट में सबसे ऊपर है। पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू करना चाहती है। ताकि वह बीजेपी को टक्कर दे सके। पीके के करीबी सूत्रों ने कांग्रेस के इस बयान का खंडन किया है कि बातचीत इस साल के अंत में गुजरात चुनावों पर केंद्रित है। कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा कर रहे हैं।
वहीं सोनिया गांधी ने देश में फैसल रहे हिंदू मुस्लिम मुद्दे पर एक आर्टिकल में लिखा कि आज हमारे देश में नफरत, कट्टरता, असहिष्णुता और असत्य का बोलबाला है। अगर हमने इसे अभी नहीं रोका तो आने वाले समय में इतना नुकसान होगा कि हम इसकी भरपाई तक नहीं कर सकेंगे। इसके लिए हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा और शांति के प्रयास करने होंगे। हम इस प्रचंड आग पर काबू पाएं, पिछली पीढ़ियों द्वारा इतनी मेहनत से बनाई गई नफरत को थमा दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS