Parliament Session: फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियों पर सोनिया गांधी का बड़ा आरोप, जानें लोकसभा में क्या कहा...

संसद के बजट सत्र (budget session of parliament) के दौरान लोकसभा (Loksabha) में सांसद सोनिया गांधी (MP Sonia Gandhi) ने सोशल मीडिया एप्स पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। लोकसभा में सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियां नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।
सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सदन में कहा कि हमारे लोकतंत्र को हैक करने की कोशिश सोशल मीडिया का तेजी से दुरुपयोग किया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया एप्स के जरिए पार्टियां, नेता और उनके समर्थकों के द्वारा हेरफेर किया जा रहा है। मिलीभगत के जरिए एक माहौल बनाया जाता है। जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
Thank you for allowing me to take up issue of paramount importance - rising danger of social media being abused to hack our democracy. Global companies like FB & Twitter are used increasingly to shape political narratives by leaders, parties & their proxies: Sonia Gandhi in LS pic.twitter.com/YfnJFMW49D
— ANI (@ANI) March 16, 2022
सोनिया गांधी ने लोकसभा में सबसे पहले स्पीकर का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद है। हमारे लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। मैं सरकार से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया दिग्गजों के व्यवस्थित प्रभाव और हस्तक्षेप को खत्म करने की अपील करती हूं। यह पार्टियों और राजनीति से परे है। हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने की आवश्यकता है। चाहे सत्ता में कोई भी पार्टी हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS