सोनिया गांधी की बिहार की जनता से अपील, बोलीं महागठबंधन के उम्मीदवारों को दें वोट, सरकार पर कसा तंज

सोनिया गांधी की बिहार की जनता से अपील, बोलीं महागठबंधन के उम्मीदवारों को दें वोट, सरकार पर कसा तंज
X
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं। इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज बीजेपी सरकार पर अहंकार में डूबने और रास्ते से अलग हटने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि इनकी करनी और कथनी में फर्क है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी।

किसान और युवा आज निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। बिहार की जनता की आवाज़ कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं। इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निमार्ण करें।

बुधवार को होगा पहले चरण का मतदान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते कल यानी सोमवार को बिहार में पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। बता दें कि बुधवार को बिहार में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। बिहार में इस चरण के चुनाव में दो करोड़ 14 लाख छह हजार 96 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बिहार के विधानसभा चुनाव पर देशभर की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि कोरोना महामारी के काल में यह पहला आम चुनाव हो रहा है।

Tags

Next Story