सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शांतिवन जाकर जवाहर लाल नेहरू को किया याद, गूगल ने पेश किया ये खास डूडल

देश के पहले और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम नेता शांतिवन पहुंचे और नेहरू जी को याद किया।
एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi pays tribute to India's first Prime Minister #JawaharlalNehru at Shantivan, on his birth anniversary today. pic.twitter.com/cSPxXKLF39
— ANI (@ANI) November 14, 2019
उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उनको याद किया। दूसरी तरफ गूगल ने इस खास मौके पर डूडल पेश किया है।
Delhi: Former President Pranab Mukherjee, former Vice President Hamid Ansari and former Prime Minister Manmohan Singh pay tribute to India's first Prime Minister #JawaharlalNehru, at Shantivan on his birth anniversary today. pic.twitter.com/kzCcG37mhJ
— ANI (@ANI) November 14, 2019
राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू जी की जयंती के मौके पर ट्वीट कर लिखी कि वो एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्था निर्माता और आधुनिक भारत के महान वास्तुकारों में से एक रहे।
On his birth anniversary, we remember our first PM, Pandit Jawaharlal Nehru Ji, a statesman, visionary, scholar, institution builder & one of the great architects of modern India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2019
#RememberingNehruji pic.twitter.com/28OWzqmpTT
गूगल ने बनाया खास डूडल
हर साल 14 नवंबर को नेहरू जी के जन्मदिवस के साथ ही बाल दिवस भी मनाया जाता है। गूगल के सर्च इंजन ने एक रंगीन डूडल बाल दिवस को लेकर बनाया है। बता दें कि साल 2009 के बाद से हर साल गूगल बाल दिवस पर गूगल डूडल बनाता रहा है। इस साल की थीम जब मैं बड़ा होता हूं, तो मुझे उम्मीद है।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था। जवाहर लाल नेहरू, जो भारत के पहले प्रधान मंत्री भी थे और बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे।
वो बच्चों के साथ अक्सर फोटो खिंचवाते थे। उन्होंने हमेशा कहा कि जैसे बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं, उनका पालन-पोषण हमेशा एक अच्छे तरीके से किया जाना चाहिए। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 1956 से पहले हर साल 20 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाता था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS