ED के समक्ष आज पेश होंगी सोनिया गांधी, पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और ईडी कार्यालय के पास बढ़ाई सुरक्षा

नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Affairs) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के समक्ष पेश होगी। उन्हें पहले ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण सोनिया पेश नहीं हो पाई। उन्होंने ईडी से ठीक होने तक का समय मांगा था।
लेकिन अब तबीयत ठीक होने के बाद आज सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) से ईडी कार्यालय (ED Office) के लिए रवाना होंगी।
यह पहली बार है जब कोई जांच एजेंसी किसी कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ करेगी। इससे पहले इससे पहले ईडी ने उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पांच दिन तक पूछताछ की थी। वही दूसरी ओर ईडी द्वारा सोनिया से पूछताछ को लेकर कांग्रेस नेताओं ने रणनीति तैयार की है। पूछताछ के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं।
Delhi | Morning visuals from Akbar road where Delhi Police has set up barricades in the vicinity of AICC headquarters
— ANI (@ANI) July 21, 2022
Senior Congress leaders & party's MPs to gather at AICC office as Congress interim president Sonia Gandhi appears before ED in National Herald case today pic.twitter.com/3nq0tNRfUl
दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार सुबह से पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। वही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस मुख्यालय और ईडी कार्यालय के पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।
पुलिस की ओर से AICC मुख्यालय के आसपास इलाके में बैरिकेड्स (Barricades) लगाए गए हैं। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष को पहले 8 जून को पेश होने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 23 जून के लिए बुलाया गया था। लेकिन तबीयत खराब के चलते सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ईडी के समक्ष पेश नहीं हो पाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS