पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सपा का भी छोड़ा साथ

समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी का भी साथ छोड़ दिया है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के बेटे हैं।
Samajwadi Party MP Neeraj Shekhar resigns from Rajya Sabha. He is the son of Former Prime Minister Chandra Shekhar (file pic) pic.twitter.com/cFQTXGWS6z
— ANI (@ANI) July 15, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज शेखर जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त होना था। भाजपा 2020 में नीरज को राज्यसभा में भेज सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की पुस्तक 'द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन करेंगे। इससे पहले उनके बेटे नीरज भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
राज्यसभा से इस्तीफा देने के पीछे वजह यह भी मानी जा रही है कि नीरज ने इस लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से टिकट मांगा था। जो उनकी परम्परागत सीट मानी जाती है। लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नीरज शेखर कथित तौर पर अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS