SPG Protest: एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीआरपीएफ से भिड़ंत में कई घायल

SPG Protest: एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीआरपीएफ से भिड़ंत में कई घायल
X
केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन सिक्योरिटी हटाने को लेकर संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन हो रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन सिक्योरिटी हटाने को लेकर संसद से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

दिल्ली के शास्त्री भवन के बाहर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान सीआरपीएफ ने कार्यकर्ताओं के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। बीच सड़क पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के कपड़े फाड दिए गए।

सीआरपीएफ जवानों की इस हरकत को लेकर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे मुझे लात घूंसों से मारा गया। यह महात्मा गांधी का देश है गोडसे का नहीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कार्रवाई सरकार के कहने पर हुई है। इस घटना के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए जो इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किए गए हैं।

गांधी परिवार को दी गई थी एसपीजी सुरक्षा

बता दें कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को हटा देने के बाद इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया। इस मुद्दे पर हंगामा जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि एसपीजी कवर भारत की सर्वोच्च सुरक्षा है, जो वीवीआईपी लोगों को दी जाती है। इसमें प्रधानमंत्री, हाई प्रोफाइल हस्तियां और उनके तत्काल परिवारों की रक्षा करती है।

राजीव गांधी की हत्या के बाद मिली थी सुरक्षा

1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को सुरक्षा दी गई थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। ये सुरक्षा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के वक्त में गांधी परिवार को दी गई थी।

संसद में कांग्रेस सांसदों ने उठाया मुद्दा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था, जिसमें सोनिया गांधी और उनके परिवार को एसपीजी की बहाली की मांग को उठाया था। हालांकि, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अधीर रंजन ने इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया है, इसलिए वे शून्यकाल में इस मुद्दे को नहीं उठा सकते। अधीर रंजन ने सोमवार को भी इस मुद्दे को उठाया था। मंगलवार को इसी मुद्दे पर कांग्रेस के सांसद डीएमके के साथ लोकसभा से वॉक आउट कर गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story