SpiceJet: स्पाइसजेट के एक और विमान में आई खराबी, मुंबई में आपात लैंडिंग

एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (Airlines Company SpiceJet) के लिए मंगलवार का दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। स्पाइसजेट (SpiceJet plane) के एक और विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान संख्या SG 3324 की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग (Safe Landing) की गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट के Q400 विमान की आज कांडला-मुंबई के बीच आपात लैंडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि सामान्य से अधिक दबाव के कारण विमान की बाहरी खिड़की में दरार आ गई। हालांकि, पायलटों ने इसे सुरक्षित लैंडिंग बना लिया। हवा में विंडशील्ड में दरार के बाद स्पाइसजेट विमान को मुंबई में उतारा गया। इसकी जानकारी स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दी है।
स्पाइसजेट कंपनी ने कहा कि 5 जुलाई को स्पाइसजेट की फ्लाइट (एसजी 3324) जो कांडला से मुंबई जा रही थी। क्रूज के दौरान इस फ्लाइट के विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया। दबाव सामान्य पाया गया। जिसकी वजह से पायलट की सूझबूझ से से फ्लाइट मुंबई में लैंड हो गई।
आपको बता दें कि इससे पहले आज ही फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में उतारा गया। लैंडिंग को लेकर जो जानकारी सामने आई। उसमें बताया गया कि यह लैंडिंग तकनीकी कारणों से की गई। लेकिन बाद में स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान सामने आया, तो उन्होंने कहा कि फ्लाइट की लैंडिंग नॉर्मल थी और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों से जुड़ी 7वीं घटना सामने आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS