Sports Day 2020: पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, दी खेल दिवस की बधाई

Sports Day 2020: भारत में हर साल 29 दिसंबर को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर पर मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर खेल दिवस पर खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के जन्म जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत सरकार खेल को लोकप्रिय बनाने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपनी दिनचर्या बनाएं अपने आप को फिट रखें। ऐसा करने से कई फायदे होंगे। आप हमेशा खुश रहेंगे और आपका जीवन स्वस्थ रहें।
पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को स्वीकार किया, जबकि लोगों से खुश और स्वस्थ रहने के लिए खेल और फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने लिखा #NationalSportsDay उन सभी अनुकरणीय खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उनका तप और दृढ़ संकल्प उत्कृष्ट है।
बता दें कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारतीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की घोषणा की थी।
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले मेजर ध्यान चंद हॉकी जादूगर माने जाते हैं। उन्होंने भारत की आजादी से पहले टीम गोल्ड मेडल होती में जीते और भारत को एक खेल को पहचान दिलाई। भारत सरकार उन्हें तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। लगातार ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग भी की जा चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS