श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, लगाया है ये बड़ा आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, लगाया है ये बड़ा आरोप
X
अधिकारियों के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास से और बाकी मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से मछली पकड़ते हुए पकड़ा है।

श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने गुरुवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) की समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों (16 Indian fishermen arrested) को गिरफ्तार किया है। मत्स्य विभाग (Fisheries department) के अधिकारियों का कहना है कि दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारियां की गईं हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाओं (seized two mechanized boats) को भी जब्त किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास से और बाकी मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से मछली पकड़ते हुए पकड़ा है। बता दें कि इससे पहले 12 फरवरी को तमिलनाडु में रामेश्वरम के 12 मछुआरे पाक खाड़ी में सीमा पार मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने सभी का पकड़ा लिया था। साथ ही दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया था।

गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 4 फरवरी 2022 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा समय-समय पर भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंका पानी में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।

उन्होंने कहा था कि जारी आंकड़ों के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना ने साल 2020 में 74 और साल 2021 में 159 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मुरलीधरन ने आगे बताया कि नवंबर 2016 में 2+2 पहल के बाद जब दोनों देशों के विदेश और मत्स्य मंत्री नई दिल्ली में मिले थे तब श्रीलंका के साथ मछुआरों के मुद्दों को हल करने के लिए एक द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह तंत्र और दोनों देशों के मत्स्य पालन मंत्रियों की बैठक को संस्थागत रूप दिया गया था।

Tags

Next Story