गाली देने से रोकने पर दोस्तों के साथ मिलकर अधेड़ को छत से फेंका

दयालपुर थाना इलाके में गाली-गलौच करने से रोकने पर मकान मालिक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने किरायेदार को पहली मंजिल से नीचे फेेंक दिया। शख्स को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की दोनों पैर की हड्डी टूट गई है। घायल का नाम राहत अली (52) है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, राहत अली, ब्रिजपुरी गली नंबर-5, दयालपुर में किराए पर सपरिवार रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें पहली मंजिल से गाली-गलौच की आवाजे आने लगी। काफी देर तक उन्होंने इसे अनदेखा किया। घर में बेटी के चलते उन्हें गालियां सुनने में शर्म आ रही थी।
लेकिन रात एक बजे तक गालियों की आवाज आ रही थी। इसके बाद वह पहली मंजिल पर गए तो उन्होंने देखा कि वहां मकान मालिक का बेटा काशिफ अपने पांच दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती में गाली-गलौच कर रहा था। इस पर उन्होंने काशिफ को गाली गलौच करने से मना किया तो वह भड़क गया। फिर अपने दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी और राहत अली को प्रथम तल से नीचे फेंक दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS