असम: गुवाहाटी में आज से 14 दिन के लिए सख्ती से पूर्ण लॉकडाउन

असम के गुवाहाटी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। यहां पर 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम के गुवाहाटी शहर में 28 जून यानी आज शाम 7 बजे से 14 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि शासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोविड19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा।
असम में 7 हजार 166 पहुंचा आंकड़ा
असम में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 7 हाजर 166 पहुंच गया है। इसमें 2338 मामले एक्टिव हैं और 4815 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना की वजह से यहां पर 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि भारत में अभी तक 5 लाख 29 हजार 577 कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 10 हजार 146 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 2 लाख 3 हजार 272 लोग महामारी से जूझ रहे हैं। इनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि अभी तक 16103 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 14229 लोग ठीक हुए हैं जबकि 414 मरीजों की मौत हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS