क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद अब उनकी राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव महेंद्र सिंह धोनी को लड़ना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं। लेकिन अभी बाकी किसी और चीज से नहीं। ऐसे में उनके सामने कई सारे विकल्प हैं। अब उनकी जरूरत सार्वजनिक जीवन में है। मुझे लगता है कि उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लेना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीती शाम इंस्टाग्राम पर ट्वीट कर अपने संन्यास का ऐलान किया था। जिसके बाद मीडिया में खबर आ गई थी धोनी ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन वह आईपीएल का मैच जरूर खेलेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पूरी तरह सन्यास ले लिया है। अब वह सिर्फ आईपीएल मैच में ही नजर आएंगे। इससे पहले धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
वहीं दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वनि को एक खास फेयरवेल पार्टी देना चाहते हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपना राजनीतिक कैरियर शुरू कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS