Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या करने वाले रोहित और नितिन फौजी गिरफ्तार, मर्डर करने के बाद मनाली गए थे

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या करने वाले रोहित और नितिन फौजी गिरफ्तार, मर्डर करने के बाद मनाली गए थे
X
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी और उनके एक सहयोगी को शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में गिरफ्तार कर लिया है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों और उनके एक सहयोगी को शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी दिल्ली क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस ने मिलकर की है। आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दोनों शूटरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के साथ उद्धम नाम के तीसरे युवक के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि। पुलिस अभी तीसरे शख्स की भूमिका की पुष्टि कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दिल्ली पुलिस रोहित और उधम को दिल्ली ले आई है। वहीं नितिन फौजी राजस्थान पुलिस की हिरासत में है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिसार से मनाली गए, चंड़ीगढ़ आते ही गिरफ्तार

दरअसल, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की थी। कहा जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी अपने हथियार छिपाकर राजस्थान से हरियाणा के हिसार पहुंचे। फिर वे हिमाचल प्रदेश के मनाली गए। इसके बाद वे चंडीगढ़ लौट आए। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गोगामेड़ी के हत्यारों तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आरोपियों के मोबाइल फोन लोकेशन का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया है।आरोपियों को गिरफ्तार करके क्राइम ब्रांच लाया गया, जहां उनसे पूछताछ चल रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी गोगामेड़ी की हत्या की वारदात

बता दें कि करणी सेना प्रमुख की हत्या सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटवी फुटेज में दो लोगों को गोगामेडी पर कई गोलियां चलाते हुए दिखाया गया था। जबकि एक अन्य व्यक्ति दरवाजे पर खड़ा था। गोली लगने से घायल गोगामेड़ी फर्श पर गिर गए थे। इसके तरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था । इस हत्या के विरोध में राजस्थान, जयपुर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए है। करणी सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान बंद का ऐलान भी किया था।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने Dhiraj Sahu से बनाई दूरी, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं, पैसों का हिसाब दें

Tags

Next Story