Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी हत्याकांड में SHO और कांस्टेबल सस्पेंड, जानें क्या बोली सुखदेव सिंह की पत्नी

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की जयपुर में तीन लोगों ने हत्या कर दी है। इस मामले में राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। खबरों की मानें तो राजस्थान पुलिस ने बुधवार को एसएचओ मनीष गुप्ता और कांस्टेबल महेश को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पांच राज्यों में दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
दरअसल, सुखदेव गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। जिसमें हमलावरों को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान मकराना नागौर के मूल निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रघाट गांव निवासी नितिन फौजी के रूप में हुई है। नितिन फौजी सेना का जवान है और वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। वह पिछले महीने अपने घर से गाड़ी ठीक कराने के बहाने निकला था। इसके बाद उसने अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। इसकी जानकारी उसके पिता ने दी है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान रहा बंद
बता दें कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में राजस्थान में बंद का ऐलान किया था। इसी के चलते बुधवार को राजस्थान में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। भोपाल में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर के ज्योति टॉकीज चौराहे पर सड़क जाम भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक गोगामेड़ी की हत्या में शामिल हमलावरों को मुठभेड़ में नहीं मारा जाएगा। तब तक वह इस घटना का विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर भी जलाए। इसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहा।
जानें क्या बोली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन करने वाल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत रंग लाई है। जिसके चलते श्याम नगर थाने के SHO और बीट कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उन पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में लापरवाही करने के लिए हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर जरूरत पड़ी तो आपकी बहन आप लोगों को दोबारा फोन करेगी और आपको अपनी बहन का साथ फिर देना होगा।
#WATCH | Jaipur: Sheila Shekhawat, wife of Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena says, "...The SHO of Shyam Nagar police station, the beat in-charge of the police station and the beat constable have been suspended for their negligence in the… pic.twitter.com/CGD7vc8zpB
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 6, 2023
ये भी पढ़ें- Gogamedi Murder case: शादी का कार्ड देने के बहाने गोगामेड़ी से मिले थे हत्यारे
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS