Sunday Special : ये हैं भारत के सबसे ज्यादा खौफनाक किले, खूबसूरती के साथ खतरनाक कहानियों के लिए हैं दुनिया में मशहूर

हमारा देश पूरी दुनिया में कला, संस्कृति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है और इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं प्राचीनकाल में बनाए गए किले। ये किले आज भी पुरानी सभ्यता, राजा महाराजाओं व नवाबों के तौर तरीकों और उन्होंने किस तरह अपनी जिंदगी गुजारी उसकी याद दिलाते हैं। इन किलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खूबसूरती में तो बेमिसाल हैं ही साथ ही इन किलों के पीछे कई रहस्यमय गुत्थियां हैं जो आज भी नहीं सुलझ पाई हैं। इनमें से कुछ किले ऐसे हैं जो आज भी देश दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। खासकर बाहर से आने वाले टूरिस्ट देश के इन्हीं किलों में जाना पसंद करते हैं और यहां की खूबसूरती को कैमरे में समेट कर ले जाते हैं। वहीं देश में कई किले ऐसे भी हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं मगर अपनी खतरनाक कहानियों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। कुछ किलों में तो यह कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति किले के अंदर गया वो कभी वापिस नहीं आता। यह बहुत ही हैरान कर देनेवाली बात है। आज हम आपको देश के इन्हीं खौफनाक किलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी रहस्यमय और खौफनाक कहानियां आज भी मशहूर हैं और लोग वहां जाने से डरते हैं।
भानगढ़ किला (Bhangarh Fort)
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort) देश में सबसे खतरनाक किलों में से एक है। भानगढ़ किले में कई रहस्मय राज छुपे हैं जो आज तक नहीं सुलझ पाए हैं। अरावली पर्वत पर स्थित इस किले पर जाने से आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। इस किले में कोई व्यक्ति अकेले नहीं जाता औऱ शाम के बाद इस किले में जाने से रोक लगा दी जाती है। आपको बता दें इस किले से कई भूतिया किस्से जुड़े हुए हैं। इस किले का दीदार वास्तव में आपके लिए रहस्यों से भरा हो सकता है।
बंधावगढ़ का किला (Bandhavgarh Fort)
मध्य प्रदेश के उमड़िया जिले में स्थित बंधावगढ़ का किला (Bandhavgarh Fort) देश के अद्भुत औऱ रहस्यमयी किलों में से एक है। इस किले में भगवान विष्णु की स्वैन मुद्रा में पत्थरों से बनी एक विशालकाय मूर्ती स्थापित है। यह मूर्ती अपने अंदर लगभगल 2 हजार साल का रहस्यमयी इतिहास समेटे हुए है। यह किला बंधावगढ़ पहाड़ी पर स्थित है, इसका निर्माण करीब 2 हजार साल पहले करवाया गया था। आपको बता दें यह किला ही नहीं बल्कि यह पूरा पहाड़ ही रहस्यमयी औऱ अद्भुत है। इस किले और पहाड़ का उल्लेख नारद पंच और शिव पुरांण में भी मिलता है।
रोहतासगढ़ किला (Rohtasgarh Fort)
बिहार में भी एक ऐसा अद्भुत किला है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है। बिहार के रोहतास जिले में स्थित रोहतासगढ़ किला बिहार का सबसे प्राचीन औऱ रहस्यमयी किलों में से एक है। इस किले का निर्माण राजा महाराजाओं ने युद्ध के दौरान छिपने के लिए करवाया था। यहां की अद्भुत कहानियां और डरावने किस्से लोगों को सहमा देते हैं यही वजह है कि आज भी इस किले में लोग रात में जाने से डरते हैं। मानना है कि रात में किले से जोर जोर से चीखने की आवाजें आती है। साथ ही लोग दिन में भी किले के अंदर अकेले नहीं जाते हैं।
गोलकोंडा किला (Golconda Fort)
हैदराबाद में स्थित गोलकोंडा किला भारत के सबसे खतरनाक किलों में शुमार किया जाता है। इस किले में जाने से लोगों की रूह फना होती है क्योंकि यहां आज भी बेहद डरावनी चीखों की आवाजें पूरे किले में गूंजती हैं। कई फिल्म शूटिंग ग्रुप्स और स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां पर रात में किसी की परछाई डराती है और अजीबो गरीब डरावनी और खौफनाक आवाज गूंजती है। इसलिए अगर आपका इस किले में घूमने का प्रोग्राम हो तो अकेले बिल्कुल भी न जाएं बल्कि परिवार या ग्रुप के साथ ही जाएं।
रायसेन का किला (Raisen Fort)
आपने पारस पत्थर के बारे में तो सुना ही होगा। क्या आपको मालूम है कि पारस का पत्थर और कहीं नहीं बल्कि भारत में ही है। जी हां, पारस पत्थर देश के एक किले में मौजूद है और इस किले का नाम है रायसेन का किला (Raisen Fort)। यह पत्थर मध्यप्रदेश में भोपाल के रायसेन जिले में रायसेन के किले में आज भी मौजूद है। यह किला भोपाल से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले को लेकर कई कथाएं इतिहास में मौजूद है और कई रहस्य इस किले में दफन है। कहा जाता है कि इस किले में पारस पत्थर है औऱ इसकी रखवाली कोई मनुष्य नहीं बल्कि जिन्न करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS