Sunday Special: साल 2022 में है भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया और वेतन

Sunday Special: साल 2022 में है भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया और वेतन
X
साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार देश में सबसे पहले नागरिक का चुनाव यानी कि देश के राष्ट्रपति का चुनाव (President Election 2022) होना है।

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार देश में सबसे पहले नागरिक का चुनाव यानी कि देश के राष्ट्रपति का चुनाव (President Election 2022) होना है। वहीं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) की चर्चा है। लेकिन इन चुनावों के तुरंत बाद देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव भी होने जा रहा है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म होने जा रहा है। जाहिर सी बात है कि नए राष्ट्रपति का चुनाव भी होगा।

राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है

राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, जिसमें देश की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि विधानसभा और संसद के सदस्यों के द्वारा चुना जाता है। एमएसए या सांसद बनने के बाद में वे राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेते हैं। हालांकि, भाग लेने वाले विधायक और सांसद के वोट का वेटेज अलग-अलग होता है, जिसकी गणना अन्य प्रक्रिया से की जाती है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया में सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम को अपनाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप आनुपातिक प्रतिनिधित्व के जरिए देश के राष्ट्रपति का चुनाव होता है।

विधानमंडल के मनोनीत सदस्यों और विधानपरिषद के सदस्यों को राष्ट्रपति के चुनाव में मत देने का अधिकार नहीं है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि तत्वों के मूल्यों में एकरूपता हासिल करने के लिए न तो संसद अपने बहुमत वाले राज्यों पर अपनी इच्छा थोप सके और न ही राज्य अपने बहुमत से संसद की इच्छा के विरुद्ध कार्य कर सकें। राज्यों और संघ के बीच संतुलन को देखते हुए ही चुनाव होता है।

राष्ट्रपति की योग्यता और वेतन

राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार होता है, गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम से सभी मतदाता चुनावी पेपर पर अपना वोट डालते हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम एक निश्चित संख्या में वोट देकर राष्ट्रपति बनाया जाता है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए योग्यता है कि वह भारत का नागरिक होना चाहिए। 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। लोकसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो। लाभ का कोई पद धारण न करें। राष्ट्रपति को सरकार की ओर से देश में सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये प्रति माह है। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं क्योंकि राष्ट्रपति ही देश के प्रथम नागरिक होते हैं।

Tags

Next Story