Sunday Special: 2 जनवरी को हुई थी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की शुरुआत, जानिए पूरी जानकारी

Sunday Special: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' (Bharat Ratna) की शुरुआत 2 जनवरी 1954 (2 January 1954) की गई थी। 'भारत रत्न' कला (art), साहित्य (literature), विज्ञान (science), सार्वजनिक सेवा (public service) और खेल (sports) से जुड़े क्षेत्रों में देश के लिए असाधारण कार्य करने वाली शख्सियतों को दिया जाता है। शुरू में 'भारत रत्न' सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक वर्ष बाद 1955 में इस प्रावधान को जोड़ा गया था।
इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2012 तक भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna award) के लिए खेल को नहीं जोड़ा गया था। लेकिन साल 2013 में पहली बार स्पोर्ट्स सेक्टर (sports sector) से जुड़ी शख्सियत को भी भारत रत्न पुरस्कार देने का फैसला लिया गया। और खेल जगत का पहला पुरस्कार क्रिकेट के भागवान कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को दिया गया। वहीं 1954 में पहली बार भारत रत्न पुरस्कार सी राजगोपालाचारी (C. Rajagopalachari), सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सीवी रमन (Sarvepalli Radhakrishnan and CV Raman) को दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली शख्सियतों की लिस्ट..
* 1954 - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
* 1954 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
* 1954 - डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण
* 1955 - डॉक्टर भगवान दास
* 1955 - सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
* 1955 - पं. जवाहर लाल नेहरु
* 1957 - गोविंद वल्लभ पंत
* 1958 - डॉ. धोंडो केशव कर्वे
* 1961 - डॉ. बिधान चंद्र रॉय
* 1961 - पुरूषोत्तम दास टंडन
* 1962 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद
* 1963 - डॉ. जाकिर हुसैन
* 1963 - डॉ. पांडुरंग वामन काणे
* 1966 - लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरान्त)
* 1971 - इंदिरा गांधी
* 1975 - वराहगिरी वेंकट गिरी
* 1976 - के. कामराज (मरणोपरान्त)
* 1980 - मदर टेरेसा
* 1983 - आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरान्त)
* 1987 - खान अब्दुल गफ्फार खान
* 1988 - एम. जी. आर (मरणोपरान्त)
* 1990 - डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (मरणोपरान्त)
* 1990 - नेल्सन मंडेला
* 1991 - राजीव गांधी (मरणोपरान्त)
* 1991 - सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरान्त)
* 1991 - मोरारजी देसाई
* 1992 - मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरान्त)
* 1992 - जे. आर. डी. टाटा
* 1992 - सत्यजीत रे
* 1997 - अब्दुल कलाम
* 1997 - गुलजारी लाल नंदा
* 1997 - अरुणा आसिफ अली (मरणोपरान्त)
* 1998 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
* 1998 - सी सुब्रामण्यम
* 1998 - जयप्रकाश नारायण (मरणोपरान्त)
* 1999 - पं. रवि शंकर
* 1999 - अमृत्य सेन
* 1999 - गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरान्त)
* 2001 - लता मंगेशकर
* 2001 - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां
* 2008 - पं. भीमसेन जोशी
* 2014 - सी. एन. आर. राव
* 2014 - सचिन तेंदुलकर
* 2015 - अटल बिहारी वाजपेयी
* 2015 - महामना मदन मोहन मालवीय (मरणोपरान्त)
* 2019 - प्रणब मुखर्जी
* 2019 - भूपेन हजारिका (मरणोपरान्त)
* 2019 - नानाजी देशमुख (मरणोपरान्त)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS