Super Blue Moon: 30 अगस्त को निकलेगा 'सुपर ब्लू मून', चंद्रयान-3 भी बनेगा गवाह

Super Blue Moon: 30 अगस्त को निकलेगा सुपर ब्लू मून, चंद्रयान-3 भी बनेगा गवाह
X
Super Blue Moon: 30 अगस्त को आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा। इस दौरान चांद बाकी दिनों की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक बड़ा दिखाई देगा। जानें क्या होता है सुपर ब्लू मून...

Super Blue Moon: 30 अगस्त को आसमान में चांद रोजाना की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। अगस्त माह में दो बार पूर्णिमा होने के कारण ब्लू मून (Blue Moon) दिखेगा। पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को थी और दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त को होगी। इस खगोलीय घटना का पूरा विश्व साक्षी बनेगा। इस तरह की खगोलीय घटना हर 2 या 3 साल में देखने को मिलती है। इसका नाम ब्लू मून होने का मतलब यह नहीं कि यह आसमान में नीला दिखाई देगा।

क्या होता है ब्लूमून

अंतरिक्ष में कुछ खगोलीय घटनाओं की वजह से न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून हमें आसमान में दिखाई देते हैं। ब्लू मून भी इसी तरह की एक घटना है। यह हर 2 से 3 साल में देखने को मिलती है। जब एक माह में दो फुल मून निकलते हैं तो दूसरे वाले फुल मून को ब्लू मून के नाम से जाना जाता है। ब्लू मून का चंद्रमा (Moon) के रंग से कोई लेना-देना नहीं है।

कहां पर दिखेगा ब्लू मून

सूरज ढलने के बाद में ब्लू मून नजर आएगा। यह बेहद ही आकर्षक नजारा होता है। इस बार जब ब्लू मून निकलेगा उस समय भारत में दिन होगा। यह खगोलीय घटना अमेरिका (America) में नजर आएगी। 30 अगस्त की रात को 8 बजकर 37 मिनट पर ब्लू मून सबसे ज्यादा चमकीला नजर आएगा। यह नजारा काफी दिलचस्प होगा क्योंकि फिर तीन साल बाद ही ब्लू मून दोबारा से नजर आएगा।

चंद्रयान-3 भी बनेगा साक्षी

यह खगोलीय घटना ऐसे समय में घटित होने जा रही है, जब भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन चांद की सतह पर पहुंच चुका है। ऐसे में ब्लू मून भारतीय लोगों के लिए भी बहुत खास है। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखा। 40 दिन का सफर तय करके चंद्रयान 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर उतरा है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Tags

Next Story