सुपरस्टार रजनीकांत 31 दिसंबर को करेंगे राजनीतिक पार्टी का ऐलान, ट्वीट कर दी जानकारी

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज आखिरकार अपनी राजनीतिक पार्टी को लेकर ऐलान कर दिया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वे 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि हम निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे। हम एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और आध्यात्मिक राजनीति करेंगे। एक आश्चर्य और चमत्कार निश्चित रूप से होगा।
ஜனவரியில் கட்சித் துவக்கம்,
— Rajinikanth (@rajinikanth) December 3, 2020
டிசம்பர் 31ல் தேதி அறிவிப்பு. #மாத்துவோம்_எல்லாத்தையும்_மாத்துவோம்#இப்போ_இல்லேன்னா_எப்பவும்_இல்ல 🤘🏻 pic.twitter.com/9tqdnIJEml
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में आने की चर्चा लंबे समय से थी। जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है। वे जनवरी में अपनी पार्टी को लॉन्च कर देंगे। बता दें कि साल 2021 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर रजनीकांत ने कमर कस ली है। वह इस चुनाव में पूरे जोर शोर के साथ उतरेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS