केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट के जरिए दी जानकारी
X
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।

ट्वीट के जरिए दी जानकारी

सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट के जरिए कहा कि मैं आज कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। हालांकि अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण आने पर तुरंत कोरोना जांच करा लें।

कर्नाटक में कोरोना का आंकड़ा 4 लाख 30 हजार के पार

कर्नाटक में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि शुरूआती दिनों में कर्नाटक में कोरोना के काफी कम मामले सामने आ रहे थे। लेकिन फिर कोरोना ने तेजी से राज्य में पैर पसारना शुरू कर दिया। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अभी तक कोरोना के 4 लाख 30 हजार 947 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि 3 लाख 22 हजार 454 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। लेकिन राज्य में अभी भी 1 लाख 1 हजार 537 मामले एक्टिव हैं। बता दें कि कर्नाटक में 6 हजार 937 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Tags

Next Story