Surya Grahan 2020: जानें साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में दिखेगा, बनने जा रहा इतिहास, देखें Live Streaming

Surya Grahan 2020: जानें साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में दिखेगा, बनने जा रहा इतिहास, देखें Live Streaming
X
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण 2020 भारत में शाम 7:03 बजे शुरू होगा और 15 दिसंबर आधी रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। लेकिन ये भारत में नहीं दिखेगा। जबकि ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसे देशों में दिखेगा।

Surya Grahan 2020: दिसंबर 2020 (december 2020) में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (solar eclipse) आज लगने जा रह है। आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर (सोमवार) को भारत से बाहर दिखेगा। इससे पहले दिखा चंद्र ग्रहण भी देश में नहीं दिखा था। ये एक साथ एतिहासिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 2020 भारत में शाम 7:03 बजे शुरू होगा और 15 दिसंबर आधी रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। लेकिन ये भारत में नहीं दिखेगा। जबकि ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसे देशों में दिखेगा। यहां ये अपना पूरा प्रभाव दिखाएगा। भारत में इसका असर नहीं होगा। विश्व के कई देश इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था। भारत में आम धारणा है कि सूर्य ग्रहण हमारे सूर्य के संकेतों को प्रभावित करता है। ज्योतिषियों का यह भी दावा है कि सूर्य ग्रहण से हमारा जीवन भी प्रभावित होता है।

सूर्य ग्रहण का समय

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020, दिन सोमवार

ग्रहण का आरंभ काल: 14 दिसंबर सायंकाल 07:03 बजे से।

ग्रहण की समाप्ति काल: 14 दिसंबर 2020, रात्रि 12:23 बजे

कब और कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण शाम 7 बजे से रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 5 घंटे तक इस सूर्य ग्रहण का असर रहने वाला है। दुनिया के 5 देशों में इसकी असर दिखेगा। सुबह से ही दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसे देशों में इसका असर दिखेगा।

भारत में कितना असर

साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का असर भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में यहां इसका कोई असर भी नहीं होगा। ग्रहण काल के दौरान आप सभी काम कर सकेंगे। सूतक भी नहीं होंगे। लेकिन अगर ये ग्रहण दिन में होता तो कई तरह की पाबंदिया लग जातीं। ज्योतिषियों का यह भी दावा है कि सूर्य ग्रहण से हमारा जीवन भी प्रभावित होता है।

सूर्य ग्रहण यहां दिखाई देगा

साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण दोपहर में दिखाई देगा। यदि मौसम ठीक रहा। वहीं दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका में कुछ इलाकों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण लाइव

सूर्य ग्रहण 2020 14 दिसंबर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लाइव कवरेज करेगी। जो दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। आप इस वेबसाइट पर क्लिक कर लाइव सूर्य ग्रहण देख सकते हैं - https://blogs.nasa.gov/Watch_the_Skies/tag/solar-eclipse/

Tags

Next Story