Surya Grahan December 2019 : देश के कई हिस्सों में ऐसा दिखाई दिया सूर्य ग्रहण, देखें फोटो

Surya Grahan December 2019 : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानि 26 दिसंबर को लग रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार चांद की छाया से सूरज पूरा नहीं ढक पाएगा। यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति,शनि, बुध और चंद्रमा आदि ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग का विशेष लाभ मिलेगा। भारत में सुबह 8 बजकर 17 मिनट से ग्रहण लगा।
इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने 'रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया है। इस बार के सूर्य ग्रहण में सूरज का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण 6 जनवरी और 2 जुलाई को लगा था। वहीं देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखना शुरू हो गया है। कई हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखने को मिला। कहीं साफ आसमान में तो कहीं बादल में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तमिलनाडु, गुजरात, केरेला, अहमदाबाद, ओडिशा के अलावा दुबई से भी ग्रहण की फोटो सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण 10.57 पर खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के बिड़ला मंदिर के पोर्टल आज सूर्य ग्रहण से पहले बंद कर दिया गया है।
Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipse https://t.co/rBM3tCDaTv pic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc
— ANI (@ANI) December 26, 2019
Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD
— ANI (@ANI) December 26, 2019
Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX
— ANI (@ANI) December 26, 2019
Delhi: Portals of Birla Mandir closed, ahead of solar eclipse today. pic.twitter.com/rtvpfYOTA1
— ANI (@ANI) December 26, 2019
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में देखने को मिलेगा। जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इसके साथ ही ऊटी, मंगलुरू, कोझिकोड, कोयंबटूर, शिवगंगा, अहमदाबाद,चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी, तिरुचुरापल्ली में देखा जा सकेगा। इसके साथ ही साथ यह पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखने को मिल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS