Aditya-L1 Mission Update: सूर्य मिशन लॉन्च करने के लिए ISRO तैयार, यहां जानें क्या है तमाम तैयारियां...

Aditya-L1 Mission Launching: इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 (Surya Mission Aditya L-1) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। कल यानी 2 सितंबर को इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा और भारत का नाम एक बार फिर से जयकारों से गूंज उठेगा। इसको लेकर देशभर में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत की स्पेस एजेंसी इसरो (Space Agency Isro) एक और सफल मिशन को अंजाम देकर इतिहास रचने वाला है। ऐसे में दुनियाभर की नजर अब भारत पर आ टिकी है। चलिए आपको बताते हैं कि इस लॉन्चिंग से जुड़ी तमाम अपडेट्स।
बता दें कि इसरो सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से पहले की तमाम लॉन्च रिहर्सल और स्पेसक्राफ्ट की आंतरिक जांच पूरी हो चुकी है। भारत का सौर मिशन आदित्य-एल 1 को पीएसएलवी-सी 57 द्वारा लॉन्च किया जाएगा। सूर्य का विस्तृत अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 में सात अलग-अलग पेलोड ले जाएगा, जिनमें चार ऐसे पेलोड्स होंगे, जो प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और अन्य तीन पेलोड्स प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे।
यहां से देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग (Aditya-L1 Mission Live Streaming)
बता दें कि चंद्रयान-3 की तरह आप आदित्य एल-वन को भी लाइव देख सकेंगे और इसका साक्षी बन सकेंगे। इसरो ने इसे लाइव दिखाने का पूरा बंदोबस्त कर रखा है। आदित्य एल-1 को आप 4-5 जगह पर लाइव देख सकेंगे। इसके लिए इसरो के फेसबुक पेज लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी पल-पल की अपडेट्स देख सकते हैं। वहीं, इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी आदित्य एल-1 का लाइव अपडेट्स देख सकते हैं। इन सबके अलावा डीडी नेशनल के चैनल पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
कौन-कौन से देश कर रहे सूर्य का अध्ययन
बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका की नासा, जापान, चीन और यूरोप के स्पेस एजेंसियां भी सूर्य के शोध में जुटी हुई हैं। चीन ने हाल ही में सूर्य की स्टडी के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च किया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि भारत का आदित्य एल-1 चीन के सैटेलाइट्स से ज्यादा जानकारी एकत्र कर सकता है।
ये भी पढ़ें...ISRO Aditya L1: सूर्ययान के साथ 7 पेलोड्स भेजेगा इसरो, कोई लेगा सूर्य की फोटो, तो कोई बताएगा तापमान...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS