सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच पर संबित पात्रा का ट्वीट, महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है

अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मंजूरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता संबित पत्रा ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर तंज कसा है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इशारा किया कि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है।
संबित पात्रा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पहले महाराष्ट्र सरकार सो "रिया" था। फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो "रिया" था। अब मुंबई में सरकार रो "रिया" है। दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा "रिया" है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी बयान दिया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने पटना पुलिस की एफआईआर को सही मानते हुए सीबीआई द्वारा अनुसंधान को सही बताया है, ये न्याय की जीत है। सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही उदयमान कलाकार था,उसका इस दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से जाना पूरे देश को पीड़ा दे गया।
पूरे देश की पुकार थी कि न्याय मिलना चाहिए। आज मुझे इस बात का संतोष है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में अब एक ईमानदार जांच होगी और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये समयबद्ध होनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS