Sushant Singh Rajput: सुशांत के मामले में देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने दिया बड़ा बयान, कहा मुंबई में रहना नहीं है सुरक्षित

Sushant Singh Rajput: सुशांत के मामले में देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने दिया बड़ा बयान, कहा मुंबई में रहना नहीं है सुरक्षित
X
Sushant Singh Rajput: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहना अब सुरक्षित नहीं रहा है।

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का मामला गहराता ही जा रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहना अब सुरक्षित नहीं रहा है।

अमृता फडणवीश ने दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का केस जिस तरीके से हैंडल किया जा रहा है। इससे मुझे महसूस हो रहा है कि मुंबई से इंसानियत खत्म हो गई है और इस शहर में अब निर्दोष नागरिकों का रहना सुरक्षित नहीं है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया जवाब

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि मैं राज्य बीजेपी और उनके राजनीतिक आंकांक्षाओं वाले परिवार की मुंबई पुलिस पर आरोप लगाने और उनका अपमान करने वाली हरकत को शर्मनाक समझती हूं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है और वो शहर में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, तो उन्हें प्राइवेट एजेंसियों के पास सुरक्षा के लिए जाना चाहिए।


Tags

Next Story