सुशील चंद्रा 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने, आज पदभार संभालेंगे

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Election Commissioner Sushil Chandra) देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। आज वह पदभार संभालेंगे। सुशील चंद्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Chief Election Commissioner Sunil Arora) की जहग ली है। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा आज (13 अप्रैल) को सेवानिवृत्त (Retired) हो रहे हैं।
बता दें कि निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने की परंपरा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को सरकार ने चुनाव आयोग के शीर्ष पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी थी। साथ ही आपको बता दें सुशील चंद्रा को संसदीय चुनाव से पहले 14 फरवरी साल 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुशील चंद्रा 13 अप्रैल यानी आज नया पदभार ग्रहण करेंगे।
क्योंकि, वर्तमान समय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा 13 अप्रैल (आज) सेवानिवृत्त हो गए हैं। सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर 14 मई साल 2022 तक रहेंगे। सुशील चंद्रा चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे।
आपको बता दें कि नये मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में अगले साल यानी 2022 में मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश को छोड़कर शेष विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है, जबकि यूपी विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS