Sushma Swaraj Death News Live Update : सुषमा स्वराज का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Sushma Swaraj Death News Live Update : सुषमा स्वराज का निधन,  पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
X
Sushma Swaraj Death News Live Updates (सुषमा स्वराज का निधन) दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 11 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया।

Sushma Swaraj Death News Live Updates (सुषमा स्वराज का निधन) दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। अचानक तबियत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनको बचाने में लगी थी लेकिन सफलता नहीं मिली और सुषमा स्वराज का निधन हो गया। एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में सुषमा स्वराज के पति, उनके परिवार के लोग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत पक्ष विपक्ष के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि सुषमा स्वराज काफी लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं, हाल ही में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट भी की गई थी, जिसके बाद से वह बीमार चल रही थीं और इसी कारण उन्होंने लोकसभा 2019 का चुनाव भी नहीं लड़ा।

Sushma Swaraj Death News Live Updates

सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार

सुबह 11 बजे सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर धवलदीप बिल्डिंग में रखा जाएगा, 12 से 2:30 बजे तक बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा और फिर तीन बजे लोधी रोड शवदाह गृह में राजकीय सम्मान के साथ सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविनद ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दो ट्वीट किए उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर बहुत धक्का लगा। देश ने एक बहुत ही प्रिय नेता को खो दिया है जिसने सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और अखंडता का प्रतीक बनाया है। हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहीं, वह भारत के लोगों के लिए अपनी सेवा के लिए हमेशा याद की जाएंगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दूसरा ट्वीट हिंदी में किया, उन्होंने लिखा कि श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे—राष्ट्रपति कोविन्द

पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी सुषमा स्वराज के निधन पर एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए, पीएम मोदी ने लिखा कि भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय आज समाप्त हो गया। भारत एक उल्लेखनीय नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया। सुषमा स्वराज जी से करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिली।

पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि सुषमा जी एक उत्कृष्ट सांसद थीं। उन्होंने हमेशा भाजपा की विचारधारा और हितों का ध्यान रखा, उनका पार्टी की वृद्धि में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

पीएम मोदी ने तीसरा ट्वीट किया कि एक उत्कृष्ट प्रशासक, सुषमा जी ने अपने द्वारा संभाले गए प्रत्येक मंत्रालय में उच्च मानक स्थापित किए। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक मंत्री के रूप में हमने उनके सहृदय पक्ष को देखा, जो उन भारतीयों की मदद कर रहे थे जो दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में थे।

पीएम मोदी ने चौथा ट्वीट किया कि मैं उस तरीके को नहीं भूल सकता जिस तरह से सुषमा जी ने पिछले 5 वर्षों में EAM के रूप में अथक परिश्रम किया था। यहां तक कि जब उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, तब भी वह अपने काम के साथ न्याय करने के लिए हर संभव कोशिश करती थी और अपने मंत्रालय के मामलों के साथ बनी रहती थी। भावना और प्रतिबद्धता अद्वितीय थी।

पीएम मोदी ने पांचवां ट्वीट किया कि सुषमा जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्हें भारत याद रखेगा। मेरे विचार उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के साथ इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय में हैं। ॐ शांति।

राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, जो एक असाधारण राजनीतिक नेता, एक प्रतिभाशाली ओरेटर और एक असाधारण सांसद रहीं हैं, वह एक ऐसी नेता रही जिनका हर पार्टी से अच्छे सम्बन्ध रहे।

दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।

उसकी आत्मा को शांति मिले।

ॐ शांति

सुषमा स्वराज की उपलब्धियां (sushma swaraj achievements)

मोदी सरकार द्वारा सुषमा स्वराज को 2014 में विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

भाजपा सरकार द्वारा ही सुषमा स्वराज को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

सुषमा स्वराज 1977 में भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री (25 वर्ष की उम्र में) बनी थीं।

सुषमा स्वराज को 1977 से 1979 तक श्रम मंत्रायल, सामाजिक कल्याण मंत्रालय और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले।

सुषमा स्वराज 1979 में हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष (27 साल की उम्र में) बनी थीं।

सुषमा स्वराज इंदिरा गांधी के बाद दूसरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विदेश मंत्री का पद संभाला।

सुषमा स्वराज ने बीते चार दशकों में 11 बार चुनाव लड़ा, तीन बार विधानसभा का जीता और 7 बार सुषमा सांसद बनीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story