Sushma Swaraj RIP: ये हैं सुषमा स्वराज के वो पांच दमदार भाषण, जो बन गए ऐतिहासिक

Sushma Swaraj RIP: ये हैं सुषमा स्वराज के वो पांच दमदार भाषण, जो बन गए ऐतिहासिक
X
भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ वक्ता, भारतीय जनता पार्टी की नेता, पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम सुषमा स्वराज का निधन बीती रात हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ वक्ता, भारतीय जनता पार्टी की नेता, पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम सुषमा स्वराज का निधन बीती रात हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। वो एक ऐसी महिला नेता थी जिसकी बोली के पक्ष ही नहीं विपक्ष और विदेशों के नेता भी सुनने के दीवाने थे। स्वराज ने पहली नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री के रूप में पूरा कार्य किया था। आइए इस खास मौके पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सुषमा स्वराज के संसद और संयुक्त राष्ट्र में दिए सर्वश्रेष्ठ भाषणों पर एक नजर डालते हैं...

सुषमा स्वराज के टॉप 5 ऐतिहासिक भाषण

1. सबसे पहले 11 जून 1996 को लोकसभा में दिया उनका पहला ऐतिहासिक भाषण था।

2. मार्च 2011 में यूपीए-2 के दौरान लोकसभा में उनका तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर एक शेर सुनाते हुए भाषण दिया था। सुषमा ने कहा था कि 'तू इधर-उधर की बात ना कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है। तब मनमोहन सिंह ने भी इसका सदन में उसी तरह जवाब दिया।

3. साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र में संबोधन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को खुलेआम आतंकवादी के फैक्ट्री कहते हुए एक लंबा भाषण दिया। जिसकी पूरे विश्व में चर्चा हुई थी।

4. साल 2017 में भी संयुक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर को पाने पर रच रहे षड्यंत्र पर एक दमदार भाषण देकर पाक को ये संदेश दिया था।

5. 29 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज ने पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का पाठ पढ़ाया और पूरी दुनिया का ध्यान भारत की तरफ खींच दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story