राजघाट से इंडिया गेट तक स्वाति मालीवाल का कैंडल मार्च, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा बैरिकेट, पुलिस ने आईटीओ पर रोका

दिल्ली के राजघाट पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आमरण अनशन कर रही हैं। इस दौरान राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजघाट से निकला कैंडल मार्च को पुलिस ने बीच में रोकने की कोशिश की, उसकी दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की।
Delhi: People hold candle march from Raj Ghat
— ANI (@ANI) December 7, 2019
to India Gate, demanding justice for the Unnao rape victim who died yesterday. pic.twitter.com/qwV37RebfY
महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल धरने पर बैठी हैं। रेप या गैंगरेप के आरोपियों को 6 महीने के अंदर सजा दिलवाने के लिए अमरण अनशन कर रही हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्नाव में बलात्कार पीड़िता ने जलाने के लिए दम तोड़ दिया। बलात्कारियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए।
मालीवाल ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि बलात्कारियों को इस मामले में एक महीने के भीतर फांसी दी जाए। फिलहाल, मालीवाल देश में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में राजघाट पर भूख हड़ताल पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS