Punjab Swearing Ceremony: सीएम चन्नी की कैबिनेट में ये बने मंत्री, 15 ने ली शपथ, 6 नए चेहरों को किया गया शामिल

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट (Charanjit Singh Channi) में फेरबदल और विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चन्नी कैबिनेट का शपथग्रहण (Punjab Swearing Ceremony) करवाया। 15 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें से 7 पुराने चेहरे हैं ही हैं। कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे थे।
एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके अलावा कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
आज ही कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले कई बार बैठकों का दौर चला और इसमें 15 मंत्रियों तैयार की थी। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी और शपथग्रहण का समय मांगा था। इससे पहले बीती 20 सितंबर को चन्नी ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कैबिनट विस्तार को लेकर कहा कि आज जिन नेताओं को पंजाब कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाया जा सका, उन्हें सरकारी व्यवस्था और संगठन में जगह दी जाएगी। यह कवायद युवा चेहरों को लाने और सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए की गई है। पंजाब में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव भी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS