तमिलनाडु में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने तमिलनडु के थुथुकुडी में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई है। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीन को पता था कि हमारे पीएम मोदी भारत के हितों से समझौता कर लेंगे। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा, बीते 6 वर्षों से निर्वाचित संस्थानों और फ्री प्रेस पर लगातार व्यवस्थित हमला किया गया है।
राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि लोकतंत्र एक झटके में नहीं खत्म होता है, यह धीरे-धीरे खत्म होता है। आरएसएस पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने संस्थानों के संतुलन को तबाह कर दिया है।
इन सबके अलावा कांग्रेस नेता ने महिलाओं के आरक्षण की बात पर जोर दिया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि मैं न्यायपालिका और संसद दोनों में महिलाओं के आरक्षण का हिमायती हूं। हर जगह भरतीय पुरुषों को महिलाओं को भी उसी नजर से देखना चाहिए जिससे वो खुद को देखते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर रिलायंस और अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाय। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि पीएम मोदी उपयोगी हैं या व्यर्थ हैं। सवाल तो यह है कि वो किसके लिए उपयोगी हैं। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2 लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी हैं। 'हम दो हमारे दो' ये लोग प्रधानमंत्री का इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS