Tamil Nadu Full Lockdown: तमिलनाडु में 23 जनवरी को संपूर्ण लॉकडाउन, खुद मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Tamil Nadu Full Lockdown: तमिलनाडु में 23 जनवरी को संपूर्ण लॉकडाउन, खुद मुख्यमंत्री ने की घोषणा
X
सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को राज्य भर में कंप्लीट लॉकडाउन लगाया जाएगा।

तमिलनाडु (Tamilnadu) में बढ़ते कोरोना (Coronavirus) के मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) ने राज्य में एक बड़ा ऐलान किया। सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को राज्य भर में कंप्लीट लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन शनिवार को रात 10 बजे शुरू होगी और सोमवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी। आवश्यक सेवाओं की अनुमति है

जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड19 के 28,561 नए मामले और 39 मौतें दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3 लाख 47 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। कोरोना एक्टिव केस भी 20 लाख को पार कर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले सामने आए और 2,51,777 स्वस्थ हुए और 703 लोगों की मौत कोरोना से हुई। जिसके बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। एक बार फिर देश में कोरोना के मामलों में उछाल दर्ज हो रहा है। जो चिंताजनक है।

आपको बता दें कि देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले थे। जिसके बाद रोजाना सकारात्मकता दर 18 फीसदी तक बढ़ चुकी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 703 तक पहुंचना डराने वाला कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अपने आप में एक भयावह संख्या है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कई महीनों के बाद हुआ है। पिछले साल 28 अक्टूबर 2021 को देश में सबसे ज्यादा 807 लोगों की मौत एक दिन में हुई थी।

Tags

Next Story