Tamil Nadu: विरुधुनगर में अपहरण के बाद 7 लोगों ने किया महिला का Rape, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विरुधुनगर (Rape In Virudhunagar) में सात लोगों ने एक 40 वर्षीय महिला का अपहरण किया गया। इसके बाद सभी ने बारी बारी से उसका बलात्कार (40 Year Old Woman Rape) किया। इस वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस (Police) ने एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना विरुधुनगर जिले के अरुप्पुकोट्टई कस्बे की है। महिला अपने पुरुष दोस्त के साथ एक कार्यक्रम को अटेंड करने का बाद कार से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उनका रास्ता रोका। इसके तुरंत बाद पांच पुरुषों के साथ एक अन्य कार आई और सभी सातों ने महिला और उसके दोस्त पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने एक मोबाइल सहित उनका कीमती सामान छीन लिया।
फिर महिला को जबरदस्ती कार के भीतर खींच लिया। इसके बाद सातों लोगों ने महिला के साथ बारी बारी से रेप किया। बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अरुप्पुकोट्टई में छोड़कर फरार हो गए। घटना के एक चश्मदीद ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फोटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर पांच को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस अन्य दो फरार आरोपियो की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त से छीने गए सोने के जेवर, एक फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS