तमिलनाडु का छात्र यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल- अब रूस के खिलाफ लड़ रहा युद्ध, परिजनों ने दी ये प्रतिक्रिया

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी जंग (War) को 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को स्वदेश ला रही है। लेकिन इसी बीच खबर सामने आई है कि भारत (India) में तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है और वह रूस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकेश रविचंद्रन युद्ध होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ है। जब इस बात की जानकारी रविचंद्रन के परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए।
सैनिकेश रविचंद्रन साल 2018 में गया था यूक्रेन
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2018 में कोयंबटूर का रहने वाला सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। सैनिकेश यूक्रेन के खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। सैनिकेश की पढ़ाई इसी वर्ष जुलाई के महीने में पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हो गया। युद्ध से यूक्रेन में सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया है।
परिवार से टूटा सैनिकेश का संपर्क
जानकारी के अनुसार, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होते ही सैनिकेश का संपर्क अपने परिवार से टूट गया था। उधर भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू। लेकिन सैनिकेश की उसके परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया।
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सैनिकेश का पता लगाने के बाद उसके परिजनों को उसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना का हिस्सा बन चुका है। वह अब रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना में शामिल हो गया। इस बात की जानकारी होने पर सैनिकेश के परिजनों के होश उड़ गया। परिजनों ने बताया कि सैनिकेश सेना में भर्ती होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS