Tamil Nadu: ताश के पत्तों की तरह ढही दो मंजिला इमारत, दबकर तीन मजदूरों की मौत

तमिलनाडु में मदुरै में एक दो मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के मलवे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को मदुरै के वेस्ट वडामपोक्की स्ट्रीट में हुआ है। यह इमारत निर्माणाधीन थी। इस हादसे में इमारत में काम करने वाले तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत की कंक्रीट की छत बनाने के लिए निर्मित इस्पात संरचना के ढह जाने से ये हादसा हुआ है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल का दौरान किया। रेस्क्यू कर मलबे में दबे तीन लोगों को बचा लिया गया।
Tamil Nadu: Three people died after a two-storeyed building collapsed in Madurai yesterday. pic.twitter.com/PYNVdFJCCd
— ANI (@ANI) February 2, 2021
पुलिस का कहना है कि कुछ मजदूर दोपहर के बाद इमारत में इस्पात की सलाखों का ढांचा बनाने का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान वह अचानक टूटकर उन पर गिर गया। मलबे के नीचे कुल छह मजदूर दब गए थे। जिसमें तीन की मौत हो गई और तीन को बचा लिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS