तमिलनाडु: महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मारा, खुद भी सुसाइड की कोशिश, जानें क्या उठाया ये कदम

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को कथित तौर पर जहर खिला दिया और खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन महिला की दोनों बेटियों की मौत हो गई और खुद महिला की हालत नाजुक बनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMCH) में इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है।
महिला की पहचान पी तमिलसेलवी के रूप में हुई। मृतक दो बच्चों की पहचान पी बृंदा और प्रांन्था के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर महिला लगभग 9 महीने से अपने पति से अलग रह रही थी।
महिला अपने पति से अलग होने के बाद अपनी दो बेटियों के साथ पप्पडम के कुप्पुसामी नीडा पुरम में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। तमिलसेलवी के माता-पिता और भाइयों ने उसके पति से सुलह कराने को कहा था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से सुलह नहीं करना चाहती थी, यानी वह अपने पति के साथ नहीं रहना चहाती थी।
इस सिलसिले में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौखिक रूप से भी बातचीत की। लेकिन महिला ने मंगलवार उसी से निराश होकर, अपनी बेटियों चूहे को मारने वाली दवाई पानी में पिला दी, और खुद भी पी ली। लेकिन जहर की मात्रा कम होने के कारण तीनों को कुछ नहीं हुआ।
इसके बाद महिला ने बुधवार को फिर से चूहे मारने वाली दवाई का सेवान किया। लेकिन इस बार दोनों बेटियों और महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए तिरुपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। महिला की दोनों बेटियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालात बेहद नाजुक होने के कारण महिला को सीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS