tamil nadu stampede: तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी के लिए मची भगदड़, 4 महिलाओं की मौत, 11 घायल

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुपत्तूर (Tirupattur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां आज यानी शनिवार को वनियामबाड़ी में थाईपुसम त्योहार (thaipusam festival) के मौके पर मुफ्त साड़ियों (free sarees) के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। टोकन पाने के लिए भारी संख्या में महिलाएं मौके पर इकट्ठी हो गई। इस क्रम में महिलाओं के बीच भगदड़ (stampede) मच गई। हंगामा इतनी अधिक बढ़ गई कि लोग टोकन पाने के लिए एक दूसरे को कुचलने लगे। इसके कारण से 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 11 महिला घायल हो गई।
भगदड़ मचने से महिलाओं की मौत की खबर फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लगी भीड़ को खाली कराया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों समेत मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए गए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। एसपी ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भगदड़ के कारण हई महिलाओं की मौत पर शोक प्रकट किया। इसके साथ ही सीएम ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मदद करने की घोषणा की।
क्या होता है थाईपुसम त्योहार?
बता दें कि यह त्योहार तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाता है। जिसमें भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है। भगवान मुरुगन जिसे भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को तारकासुर नाम के राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। माता के आदेश से भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। इसी खुशी में थाईपुसम त्योहार मनाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS