Delhi: तंजानिया की President और PM मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

Delhi: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन (Samia Suluhu Hassan) चार दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया। अब राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।
दोनों देशों के बेहतर संबंधों की सराहना की
इस दौरान तंजानियाई राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारत और तंजानियां बीच बेहतर संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा इस यात्रा से उनकी अपेक्षा है कि यह राजनीतिक और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलने वाली है। उनका देश को उम्मीद है कि उनके पूर्वजों ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध स्थापित किए थे, वो आगे भी जारी रहेंगे।
तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद भारत की यात्रा
बता दें कि तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। हसन को भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। इसके बाद आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंची जहां राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी उनका स्वागत किया। बता दें कि हसन ने बीते दिन रविवार शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी।
राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगी, साथ ही राष्ट्रपति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति हसन 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
ये भी पढें:- Punjab News: जालंधर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS