तवांग में 300 से अधिक चीनी सैनिकों पर भारतीय जवानों ने बरसाए डंडे, देखें वीडियो

तवांग में 300 से अधिक चीनी सैनिकों पर भारतीय जवानों ने बरसाए डंडे, देखें वीडियो
X
भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और भारतीय सैनिक उन्हें खदेड़ रहे हैं।

अरुणाचल के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें तारबंदी को तोड़कर चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। चीनियों की इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों को चोटें आई हैं।

इस झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तवांग सेक्टर के यंगस्टे में हुई भारत और चीनी सैनिकों की झड़प का है। वीडियो में सीमा पर लगी तारबंदी को तोड़कर चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और भारतीय सैनिक उन पर डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहें है। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को वापस उनकी सीमा पर खदेड़ दिया है। हालांकि इस झड़प में दोनों देशों के कुछ सैनिक जरूर घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक इस वायरल वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी LAC तक पहुंचने की कोशिश रही थी। जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया और चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया। बता दें कि 17 हजार फीट पर ऊंचाई पर 300 से अधिक चीनी सैनिक LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस झड़प में चीन के अधिक जवान घायल हुए हैं जबकि भारत के कम से कम सिर्फ 6 जवान घायल हुए हैं। इन घायल जवानों का गुवाहाटी के 151 बेस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चीनी सैनिक भारत की एक पोस्ट को हटाने के इरादे से आए थे। जिसके लिए वह 15 दिनों से तैयारी कर रहे थे। लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ते हुए सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। बता दें कि गलवान के बाद ये पहली बार है जब भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है।

वहीं इस बाबत रक्षा मंत्री ने अपने बयान में बताया कि 09 दिसंबर 2022 को PLA सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से में एलएसी पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की। जिसका हमारी सेना ने दृढ़ता से सामना किया। उस दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और हाथापाई हो गई। इस झड़प में दोनों देशों के कुछ सैनिकों को चोटें आईं थी। लेकिन इस झड़प में हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Tags

Next Story