तवांग विवाद पर बोले सचिन पायलट, हम पीएम मोदी के साथ खड़े हैं, चीन को दें मुंहतोड़ जवाब, पढ़ें पूरा मामला

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने तवांग विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पायलट ने कहा तवांग विवाद के 5 दिन बाद सरकार के द्वारा प्रतिक्रिया आई है। लेकिन इसमें कोई नई बात नहीं कही गई है। सरकार को चीन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए फैसला लेना चाहिए। इसके लिए हम सरकार के साथ है। विपक्ष सरकार का साथ देने के लिए तैयार है।
हम सरकार के साथ हैं- सचिन पायलट
सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। इस क्रम में आज सुबह पायलट मीडिया से मुखातिब हुए थे। पायलट ने भारत-चीन विवाद को लेकर बयान दिया। पायलट केंद्र सरकार को घेरते हुए नजर आए। पायलट ने कहा कि भारत सरकार ने अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। चीन लगातार अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है। अगर वह उलझना चाहता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब देनी चाहिए। पायलट ने आगे कहा कि चीन हमारे देश की सीमाओं में घुसने का प्रयास कर रहा था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी के साथ सभी को पीछे खदेड़ दिया। भारत सरकार को मामले पर पहल करनी चाहिए। सरकार ने अभी तक मामले में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। हमें चीन को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इसके लिए हम सरकार के साथ हैं। पूरा विपक्ष सरकार का साथ देने के लिए तैयार है।
युद्ध अभ्यास कर रही भारतीय सेना
चीन के सैनिकों ने भारत में घुसपैठ करने का प्रयास किया था। लेकिन भारत के वीरों ने चीन को खदेड़ कर वापस भेज दिया। भारतीय आर्मी ने लाठी-डंडों से चीनी सैनिकों की पिटाई की। जिसके बाद चीनी सैनिक जान बचाकर भागते नजर आए। इसके बाद चीन ने भारत से मदद मांगते हुए बॉर्डर पर शांति कायम रखने की अपील की थी। बॉर्डर पर दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष खत्म हो गया है। कयास लगाई जा रही है कि चीन फिर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकता है। इसके लिए भारतीय आर्मी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना 15 दिसंबर से अगले दो दिनों तक युद्ध अभ्यास करते नजर आएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS