आंध्र प्रदेश: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया नजरबंद, YSRCP पर लगाया राजनीति करने का आरोप

आंध्र प्रदेश: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया नजरबंद, YSRCP पर लगाया राजनीति करने का आरोप
X
तेलुगु देशम पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। आज नायडु ने पूरे राज्य में चलो आत्माकुर रैली का आह्वान किया था।

तेलुगु देशम पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। आज नायडु ने पूरे राज्य में चलो आत्माकुर रैली का आह्वान किया था तो वहीं उन्होंने सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक अपने आवास पर भूख हड़ताल का भी ऐलान किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू से पहले कई टीडीपी नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर चुकी है। चलो आत्माकुर रैली के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पार्टी ने वाईएसआरसीपी पर राजनीति का आरोप लगाया है।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में एक रैली का ऐलान किया था। जिसमें हजारों टीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कथित हमलों के पीड़ितों को भी बुलाया गया। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया।

नायडु ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये रैली वाईएसआरसीपी नेताओं के खिलाफ टीडीपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर अत्याचारों का खुलासा करने के लिए बुलाई गई है।

नायडू ने दावा किया कि पीड़ितों में से कई पलन्नडू क्षेत्र से थे, जहां श्रमिकों पर हमला किया गया था और उनके घरों से बाहर निकाल दिया गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story