TDP को झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता लंका दिनाकर भाजपा में हुए शामिल

TDP को झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता लंका दिनाकर भाजपा में हुए शामिल
X
तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता लंका दिनाकर ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। लंका दिनाकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं।

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता लंका दिनाकर ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। लंका दिनाकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। समचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक टीडीपी के प्रवक्ता लंका दिनाकर भारतीय जनता पार्टी में भाजपा मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बिजनेस सेल सेक्रेटरी कोनेरू वेंकट कृष्णन भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले लंका दिनाकर कहा कि मैं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं। खबरों से मिली जानकारी के मुातबिक चंद्रबाबू नायडू को अपना इस्तिफा भेजा दिया है।

बता दें कि आज कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद एपी अब्दुल्लाकुट्टी भी आज भाजाप पार्टी में शामिल हो गए हैं। एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने भी कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी पार्टी की सदस्या ग्रहण की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story