Teachers Day 2019: सोनिया गांधी ने विद्यार्थी-शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, ये दिया संदेश

Teachers Day 2019: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिक्षक दिवस 2019 के मौके पर संदेश दिया है और शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी छात्रों और शिक्षको को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
सोनिया गांधी ने कहा कि मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
उन्होनें कहा कि हमारे शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं, क्योंकि शिक्षकों पर ही हमारे देश के भविष्य को आकार देने व ईमानदारी से सही राह बताने की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। शिक्षक राष्ट्र प्रेम, कड़ी मेहनत, लगन का महत्व सिखाते हुए हमारी अलग पीढ़ी और देश के भविष्य बच्चों का मार्गदर्शन तथा चरित्र निर्माण करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी का शिक्षक दिवस के अवसर पर संदेश। pic.twitter.com/pqbeQy3ZEM
— Youth Congress (@IYC) September 5, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों में उम्मीद जगाते है, कल्पनाशीलता को प्रज्ज्वलित करते हैं और सीखने की ललक को बढ़ाते हैं। वे ही छाक्षों को जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए बढ़ने की हिम्मत व होसला पैदा करते हैं, इसलिए शिक्षकों के कठिन श्रम और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS